फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

शाकाहारी वन्य जीवों के भोजन पर खर्च होंगे 1.22 करोड़

Wed, 06 Nov 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
jungal
लखीमपुर खीरी। जंगल में शाकाहारी वन्यजीवों के भोजन के रूप में नरम घास उगाने के लिए वन विभाग ग्रास लैंड मैनेजमेंट कराएगा। इसके तहत दुधवा नेशनल पार्क, बफर जोन और कतर्निया घाट में 2450 हेक्टेअर क्षेत्रफल में झाड़ियां और खरपतवार काटी जाएगी, ताकि उस जगह पर आसानी से घास उग आए और शाकाहारी वन्यजीव जंगल से बाहर न निकलें। कटाई के काम पर करीब एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में 1400 हेक्टेयर, बफर जोन में 50 हेक्टेयर और कतर्निया घाट में एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उगी लंबी झाड़ियों को काटकर घास के मैदान में तब्दील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रास लैंड मैनेजमेंट का काम साल में दो बार कराना होता है। बारिश का सीजन निकल चुका है, इसलिए अब यह काम शुरू हो जाएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शाकाहारी वन्य जीव की गणना का परिणाम इसी वर्ष जून 2019 में आया था, जिसमें शाकाहारी वन्य जीवों की संख्या बढ़ने की पुष्टि फील्ड डायरेक्टर ने की थी। पिछले तीन वर्ष पूर्व की गणना की तुलना में इस बार (2019) हाथी, भालू, गैंडा, बारासिंघा, सांभर, चीतल, पाढ़ा और सुअर आदि शाकाहारी वन्य जीवों की संख्या बढ़ी है। यह परिणाम विभाग के लिहाज से काफी अच्छे रहे, लेकिन इनके भोजन की व्यवस्था के संसाधन भी जुटाने होंगे। इसलिए वन विभाग ने दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में ग्रास लैंड मैनेजमेंट के लिए 70 लाख रुपये बजट उपलब्ध करा दिया है। जबकि बफर जोन में 2.50 लाख और कतर्निया घाट में 50 लाख रुपये बजट दिया गया है।
विज्ञापन

जीवन शृंखला के लिए भी घास का इंतजाम जरूर
जंगल में ही घास का इंतजाम करने के पीछे वजह यह भी है कि ऐसा होने पर शाकाहारी वन्यजीव भोजन के लिए जंगल से बाहर नहीं जाएंगे। जंगल की खाद्य शृंखला में शाकाहारी वन्य जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि इनकी संख्या घटी तो मांसाहारी वन्यजीव भोजन की तलाश में बाहर नजदीकी गांवों की ओर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाकाहारी वन्य जीवों की संख्या
दुधवा पार्क, बफर जोन और कतर्निया घाट में फिशिंग कैट 179, काला हिरन दो, पाढ़ा 3344, वनरोज 5515, सांभर 316, चीतल 21199, बारासिंघा 2538, कांकड़ 1270, भालू 141, सुअर 14413, बंदर 23754, लंगूर 12560, गैंडा 46, मोर 3575, वन गाय 3152, जंगली बिल्ली 469, लोमड़ी 236, सियार 2849, सेही 669 हैं।

जंगल में ग्रास लैंड मैनेजमेंट कराया जाएगा, जिसके लिए शासन से बजट प्राप्त हुआ है। झाड़ियों के कटने के बाद कोमल घास निकलेगी, जो शाकाहारी वन्य जीवों के लिए मुफीद आहार बनेगी। -डॉ अनिल कुमार पटेल, डीडी बफर जोन/दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed