फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Journalist Raman's brother Pawan, who was killed in Tikunia violence, joins Congress

तिकुनिया हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन के भाई पवन कांग्रेस में शामिल

Mon, 17 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Journalist Raman's brother Pawan, who was killed in Tikunia violence, joins Congress
लखीमपुर खीरी/निघासन। तिकुनिया हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन के भाई पवन कश्यप रविवार को लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए। लखनऊ में कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और निघासन के पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने उनको कांग्रेस की प्राथमिकी सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

लखनऊ में कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोन पर पवन कश्यप ने बताया कि उनके पास चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का फोन आया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव मिला। उन्होंने बताया कि निघासन के पूर्व विधायक सतीश अजमानी और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

निघासन से पवन को चुनाव लड़वा सकती है कांग्रेस
पसगवां कांड की पीड़िता रितु सिंह को मोहम्मदी विधानसभा से टिकट देने के बाद कांग्रेस ने तिकुनिया हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन के भाई पवन कश्यप को कांग्रेस में शामिल करवाया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन कश्यप को कांग्रेस निघासन से चुनाव लड़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को तिकुनिया हिंसा में चार किसानों के साथ पत्रकार रमन कश्यप की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पवन कश्यप अपने भाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम व नवजोत सिंह सिद्धू उनके घर गए थे और न्याय का भरोसा दिलाया था। साथ ही पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से रमन कश्यप के परिवार को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता दी गई थी। उधर, कांग्रेस में शामिल होने पर पवन के परिवार ने खुशी जताई है। हालांकि टिकट का अभी औपचारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन परिवार वालों का कहना है कि कांग्रेस से पवन को टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed