फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jmajm rain season Come into moisture

झमाझम बारिश से मौसम  में आई तरावट 

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rain season Come into moisture
बारिश - फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, दोपहर बाद से छाए रहे बादल
विज्ञापन

 एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बरसात से मौसम में तरावट आ गई। हालांकि कुछ देर के लिए जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ लेकिन पानी रुकते ही जनजीवन पटरी पर लौट आया। बरसात होने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। 
बुधवार को सुबह से मौसम साफ था। दोपहर में अचानक आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर के लिए अंधेरा सा छा गया। करीब डेढ़ बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश कुछ देर के लिए ही हुई उसके बाद करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। आधे घंटे की इस बारिश से ही धरती तर हो गई। मौसम में तरावट आ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के पहले अधिकतम तापमान 33.00  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बरसात के बाद तापमान गिरकर 30.00  डिग्री पर आ पहुंचा। आज का औसत अधिकतम तापमान  31.00 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में जिस समय बारिश शुरू हुई उस समय स्कूल छूटने का समय था। स्कूल कालेजों से बच्चों को भीगते हुए वापस आना पड़ा। बारिश इतनी अचानक शुरू हुई कि जो लोग सड़कों और बाजार में थे वे भीग गए। मोहम्मदी और सिकंद्राबाद समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, निघासन और बाकेगंज में हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे जिले में दोपहर बाद से बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed