फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   JE suspended, lineman and SSO dismissed from service, FIR will also be lodged

Lakhimpur Kheri News: जेई निलंबित, लाइनमैन और एसएसओ सेवा से बर्खास्त, एफआईआर भी होगी

Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
JE suspended, lineman and SSO dismissed from service, FIR will also be lodged
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ वर्षीय कक्षा दो की छात्रा गोल्डी की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई की गई। जेई राजू सागर को निलंबित और लाइनमैन श्याम सिंह और एसएसओ सूरज को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। लाइनमैन और एसएसओ पर एफआईआर के लिए तहरीर भी दी गई।
विज्ञापन

इधर, पोस्टमाॅर्टम के बाद बृहस्पतिवार को गोल्डी का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटी को अंतिम विदाई देते समय परिजनों की आंखें नम रहीं।
मोहम्मदी डिवीजन के मुबारकपुर उपकेंद्र से जुड़े खूंटी बुजुर्ग निवासी लालाराम की आठ वर्ष की बेटी गोल्डी बुधवार टूटे एचटी लाइन की चपेट में आ गई थी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि तार सुबह साढ़े 10 बजे टूट गया था। एक बजे के आसपास कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन न तो तार सही कराया न ही सप्लाई बंद की। दो बजे के बाद स्कूल से लौटी गोल्डी घर जाने के बाद वह खाने की चीज देने के लिए दुकान जा रही थी कि वह तार की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मदी डिवीजन के अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि लाइनमैन और एसएसओ पर एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed