{"_id":"68d58c6dd39dd056bf0373ca","slug":"jcb-used-on-encroachment-in-oyal-cleared-the-way-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-156657-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओयल में अतिक्रमण पर चली जेसीबी, रास्ता कराया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओयल में अतिक्रमण पर चली जेसीबी, रास्ता कराया साफ
Fri, 26 Sep 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:44 AM IST
सार
ओयल कस्बे में नगर पंचायत ने सड़क किनारे पक्के अतिक्रमण पर जेसीबी से कार्रवाई की। मोहल्ला कबड़ियानटोला सहित कई जगह अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को अभी तक अभयदान मिला है।
विज्ञापन
मोहल्ला कबड़ियनटोला मार्ग किनारे हटाया जा रहा अतिक्रमण, मौजूद अधिकारी- संवाद
विस्तार
ओयल। कस्बे में एक बार फिर से सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई की। जेसीबी से अतिक्रमण ढहाकर रास्ता साफ कराया गया।
मोहल्ला कबड़ियानटोला से एमएलसी अनूप गुप्ता के पैतृक आवास तक जाने वाले मार्ग किनारे दुकानदारों फुरकान, जीशान, मो. उमर ने पक्का चबूतरा बनवाकर टिन शेड डाल लिए थे। इसे हटाने के लिए एक जन शिकायत के बाद दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम नगर पंचायत ने दिया था।
24 घंटे बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो शिकायत पर गठित सद्भावना संसदीय समिति टीम की मौजूदगी में बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे जेसीबी से अतिक्रमण ढहा दिया। इसके पश्चात टीम मोहल्ला मुराउनटोला पहुंची, जहां गीता मिश्रा के मकान के बाहर बने चबूतरे को भी नगर पंचायत कर्मियों ने तोड़कर हटा दिया।
विज्ञापन
कुछ अतिक्रमणकारियों ने अभियान का विरोध भी किया तो कुछ ने मामला कोर्ट में पंजीकृत होने के बावजूद पक्का निर्माण नगर पंचायत द्वारा तोड़े जान की बात कही। इस दौरान नायाब तहसीलदार अश्वनी, ईओ ऋषिकेश वर्मा, लेखपाल अनुज मिश्रा, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन दरोगा सहित पुरुष व महिला पुलिस बल मौजूद रहा।
अतिक्रमण अभियान बना चर्चा का विषय
-नगर पंचायत द्वारा चलाया गया अतिक्रमण अभियान नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण पिछले वर्ष नगर पंचायत द्वारा नवंबर में चलाया गया अतिक्रमण अभियान बताया जा रहा है। इसमें लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई गई थी और कुछ दिन बाद ही दुकानदारों ने फिर से वहां अतिक्रमण कर लिया था, लेकिन नगर के सबसे व्यस्त ओयल बस स्टैंड से स्टेशन मार्ग पर जहां दुकानदारों ने पक्का अतिक्रमण कर रखा है, जिससे रास्ता सकरा हो गया और यहां लगभग प्रतिदिन जाम लगता है। फिर भी नगर पंचायत प्रशासन ने इस रोड के अतिक्रमणकारियों को अभी तक अभयदान दिया हुआ है। नगर पंचायत के अधिषाशी अधिकारी ऋषिकेश वर्मा ने बताया कि एक शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई थी। एक दिन पहले सभी को जगह से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेट दिया गया था। न हटाए जाने पर जेसीबी तो पक्का अतिक्रमण तोड़कर हटाया गया। स्टेशन रोड पर भी जल्द की अभियान चलाया जाएगा।