{"_id":"63e3b5f857f967a0fe0a0285","slug":"jcb-thundered-on-sankata-devi-road-15-shops-were-demolished-lakhimpur-news-c-4-1-56616-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी रोड पर गरजी जेसीबी, 15 दुकानें जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी रोड पर गरजी जेसीबी, 15 दुकानें जमींदोज
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारियों को निर्देश देतीं एसडीएम सदर
तहसील प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
नम आंखों से दुकान का शटर निकालने में लगे रहे मासूम
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी रोड पर मंगलवार को भी अवैध अतिक्रमण के लिए अभियान जारी रहा। सदर एसडीएम के नेतृत्व में सदर चौराहे से चूना मंडी तक रोड के दूसरी तरफ की दुकानों को ढहा दिया गया। इस दौरान दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने की गुजारिश करते रहे, लेकिन एसडीएम ने उनको सिर्फ दुकानें खाली करने तक का ही समय दिया। अभियान में आंखों के सामने गिरती दुकानों को देखकर व्यापारियों और घरवालों की आखें नम हो गईं। इस दौरान इनके बच्चे तक सामान निकालने के लिए हथौड़ी लेकर जुटे रहे।
मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस बल के साथ एसडीएम सदर चौराहे पर पहुंच गई। पुलिस बल के साथ जेसीबी देखकर दुकानदारों में दहशत में फैल गई। कुछ दुकानदारों ने एसडीएम से दुकान खाली कर स्वयं हटवाने की मिन्नत की, लेकिन उन्होंने व्यापारियों की अनदेखी करते हुए सिर्फ सामान निकालने तक की ही मोहलत दी। इसके बाद जेसीबी ने सदर चौराहा से लेकर चूना मंडी तक रोड के दूसरी तरफ की दुकानों को ढहा दिया। इस दौरान करीब 15 से 20 दुकानों को जेसीबी ने जमींदोज कर दिया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से खौफ में आए अधिकतर दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया है। मगर, कुछ सराफा व्यापारी अभी भी हठधर्मिता पर उतारू हैं।
जेसीबी आती देखकर बच्चे निकालने लगे शटर
जेसीबी को आगे बढ़ता देखकर तमाम व्यापारी दुकान में रखा सामान निकालने की जद्दोजहद में लग गए। कुछ लोग शो केस से लेकर शटर निकालने में जुट गए। आंखों के सामने गिरती दुकानें देखकर व्यापारियों से लेकर उनके परिजनों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान एक कारोबारी के बच्चों की आंखों में आंसू आ गए। बावजूद इसके मासूम बच्चे दुकान का शटर सही सलात निकालने के लिए नाजुक हाथों में हथौड़ी लेकर दीवार तोड़ने में लगे रहे।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी का खड़ा हुआ संकट
अतिक्रमण हटाने के दौरान अनहोनी की आशंका को लेकर प्रशासन ने विद्युत सप्लाई बंद करा दिया। इससे करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इससे जुड़े मोहल्लों के लोगों ने बताया कि अभियान बंद होने के बाद तत्काल आपूर्ति बहाल कर देेनी चाहिए। मगर, मंगलवार को दो घंटे के बाद सभी बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई।