फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jcb

हिसाब मांगा तो विधायक ने जेसीबी कब्जाई

Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
jcb
लखीमपुर खीरी। कस्ता विधायक के भट्ठे पर जेसीबी से काम करने का हिसाब मांगना युवक के लिए भारी पड़ गया। विधायक ने पहले कुछ दिनों तक युवक को हिसाब करने के लिए टरकाया, फिर उसकी जेसीबी भट्ठे पर खड़ी कर ली। मामला सत्तापक्ष के विधायक से जुड़ा होने के कारण पीड़ित युवक ने मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना के गांव ककरहिया निवासी भगौती प्रसाद चौहान ने बताया कि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के ईंट भट्ठा अर्जुन ब्रिक फील्ड खानपुर ग्रंट में 16 नवंबर 2018 से 26 जून 2019 तक जेसीबी किराए पर चलाई थी। जिसका कुल भाड़ा 37 लाख रुपये बना था। इसके अलावा भट्ठे की फुंकाई और उद्घाटन कार्यक्रम पर उसने अपने पास से 3.35 लाख रुपये खर्च किए। भगौती ने अपने 14 बीघा खेत से मिट्टी निकलवाई, जिसका 2.80 लाख रुपये बकाया हैै। इस तरह कुल 45 लाख 54 हजार 600 रुपये का हिसाब बना, जिसमें से विधायक ने 21 लाख रुपये भुगतान कर दिया। बाकी 24.54 लाख रुपये का हिसाब विधायक ने एक-दो माह बाद देने की बात कही। भगौती का आरोप है कि 27 जून 2019 को विधायक ने जेसीबी लेकर भट्ठे पर बुलाया, जहां पहुंचने पर ड्राइवर को पीटकर भगा दिया। जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर विधायक ने उसे भी धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उसने फोन पर संपर्क करके जेसीबी वापस देने की मांग करते हुए उसकी टूटती किस्त का हवाला भी दिया, लेकिन विधायक नहीं पसीजे। काम करने का बकाया भुगतान नहीं मिला और रोजी-रोटी का जरिया जेसीबी भी विधायक के कब्जे में चले जाने से पीड़ित डिप्रेशन में है।
विज्ञापन

विधायक सौरभ सिंह सोनू से रिपोर्टर ने मोबाइल पर बात करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन काल रिसीव न किए जाने से उनका पक्ष नहीं मिल सका है। उधर, एसपी पूनम के पीआरओ दिनेश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed