फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   janmashtmi

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, घर घर जन्मेंगे कन्हाई

Fri, 19 Aug 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi
झांकी सजाने का सामान लेती महिलाएं - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जिले भर में जोर शोर से चल रही हैं। शहर से लेकर जिले भर के मंदिर खासकर श्री राधा-कृष्ण के मंदिरों में विशेष तैयारियां हो रही हैं। मुड़िया महंत मंदिर, कोतवाली एवं पुलिस लाइन में अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। जिला कारागार एवं पुलिस लाइन मंदिर को सजाने संवारने का काम अंतिम दौर में हैं। शुक्रवार को आधी रात मुड़िया मंहत मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम और उसके बाद प्रसाद वितरण होगा। तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार में काफी रौनक रही।
विज्ञापन

जिले भर में आज धूमधाम से लड्डू गोपाल का जन्मदिन मनाया जाएगा। पिछले कई दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थी। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था। मंदिरों से लेकर कोतवाली, पुलिस लाइन, जिला कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसको लेकर झांकियां सजाई जाएंगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पूरा पुलिस लाइन परिसर कृष्णमय हो जाता है। इसके अलावा घरों में भी जन्माष्टमी की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। महिलाओं ने बाजार में भगवान श्रीकृष्ण के लिए कपड़े और सजाने संवारने की सामग्री खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed