फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jangal

बाघ ने नीलगाय का किया शिकार

Thu, 18 Feb 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
jangal
ममरी। मंगलवार की शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के दक्षिण में स्थित नलकूप पर पानी पीने आए बाघ ने मनोज कुमार के खेत में नीलगाय पर हमला कर मार डाला।
विज्ञापन

लोग जब खेतों की ओर गए तो वहां अधखाया शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने सूचना महेशपुर रेंज के वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर निष्काम मिश्रा, नरेंद्र वर्मा आदि वनकर्मियों ने निरीक्षण कर बताया कि शव के पास बाघ के पगचिह्न बने मिले हैं, जिससे हमले की पुष्टि हो रही है, जिसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

इसके पूर्व बाघ ने सिंगहा गांव में एक गाय को मार डाला था। साथ ही अयोध्यापुर गांव में गाय, बछड़े पर हमले का प्रयास किया था।
मोहम्मदी महेशपुर रेंज के रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर बाघ की निगरानी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed