फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   janal

रायपुर में तीन दिन से बाघ दे रहा दस्तक

Sun, 13 Oct 2019 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
janal
ममरी। महेशपुर रेंज की देवीपुर बीट जंगल से आधा किमी दूर रायपुर गांव के पास बने सरदार सुखविंदर सिंह के झाले पर बाघ तीन दिन से दस्तक देकर पशुओं पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। उसके पगचिह्न झाले की बाउंड्री के पास मिल रहे हैं। इससे झाले में रहने वाले लोगों के साथ ही आसपास के लोगों में दहशत है। बाघ की झाले के पास मौजूदगी और पगचिह्न मिलने की पुष्टि वनकर्मियों ने की है।
विज्ञापन

सरदार सुखविंदर सिंह का झाला जंगल से करीब 500 मीटर दूर है। जिनके झाले पर पशु बंधे रहते हैं। सुखविंदर सिंह का कहना है कि पशुओं पर हमला करने के इरादे से बाघ तीन दिनों से रात में उनके झाले पर आ रहा है। उन्हें रात जागकर बितानी पड़ रही है। बाघ की दहशत में ग्रामीण फसलों की रखवाली करने खेतों में नहीं जा रहे हैं। जिधर देखो उधर बाघ के पगचिह्न मिल रहे हैं। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक राजेश कुमार ने भी झाले पर बाघ के पहुंचने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि कर बताया कि शिकार की तलाश में बाघ पहुंच रहा है, जिसकी निगरानी की जा रही है। वनकर्मियों ने झाला वासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed