{"_id":"674d8681461ec0f389045fec","slug":"jamun-tree-fell-on-school-bus-in-nighasan-driver-injured-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur kheri News: निघासन में स्कूल बस पर गिरा जामुन का पेड़, चालक घायल, बच्चे बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur kheri News: निघासन में स्कूल बस पर गिरा जामुन का पेड़, चालक घायल, बच्चे बाल-बाल बचे
Mon, 02 Dec 2024 03:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:38 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के निघासन में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से बचा। चलती स्कूल बस पर जामुन का पेड़ गिर गया। हादसे में बस चालक घायल हो गया। बस में सवार बच्चे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह एक स्कूल बस पर जामुन का विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे बस चालक घायल हो गया। बस में तीन बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। हादसे से बच्चे सहम गए थे। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एडमाउंटेन पब्लिक स्कूल पलिया की बस निघासन कस्बे और आसपास के बच्चों को लेने आ रही थी। सड़क पर चलती बस पर अचानक बौद्धिया कलां क्रशर के पास जामुन का पेड़ गिर गया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक प्रमोद कुमार निवासी सिसैया घायल हो गया। बस में बम्हनपुर के तीन बच्चे भावना, युवराज और आराध्या सवार थे। गनीमत रही कि तीनों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन