{"_id":"57fba1af4f1c1b675228ec61","slug":"jam-on-the-highway-began-nine-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया (खीरी)।
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया से शाहजहांपुर तक लोग रहे परेशान
नेशनल हाईवे पर बसपा की रैली से लौट रहीं बसों और शाहजहांपुर की रोजा मंडी गेट से लगी धान भरी ट्रॉलियों की कतार के कारण रविवार देर रात करीब 12 बजे लगा जाम सोमवार सुबह नौ बजे तक लगा रहा। करीब 15 किलोमीटर लंबे इस जाम से लोग परेशान रहे। करीब नौ घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को लखनऊ में हुई बसपा रैली से वापस पश्चिमी उत्तर प्रदेश जा रहीं निजी बसों के शाहजहांपुर की रोजा मंडी के पास पहुंचने और वहां धान बेचने के लिए आईं किसानों की ट्रॉलियों की कतार से हाईवे पर रविवार रात दोनों ओर जाम लग गया। जिससे रोजा मंडी से उचौलिया तक 15 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गईं। रोडवेज बसों समेत तमाम निजी यात्री वाहन भी जाम में फंस गए। कई घंटों तक जाम न खुलने से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
--
राहगीर बोले, पानी तक को तरस गए
दिल्ली से अपने गांव लौट रहे क्षेत्र के गांव कल्लुआ के मजरा रसूलापुर निवासी मंसूर ने बताया कि शाहजहांपुर से उचौलिया टेंपो से आने में उन्हें चार घंटे लग गए। उनके साथ गांव के फुंदन और नफीस भी थे। वे किसी तरह गांवों के अंदर से होते हुए उचौलिया तक पहुंचे। वे लोग पानी तक को तरस गए।
विज्ञापन
--
अक्सर लगता है रोजा मंडी के सामने जाम
रोजा मंडी हाईवे पर होने के कारण वहां हर साल धान की फसल तैयार होने के समय भीषण जाम लगता है। उचौलिया क्षेत्र से जाने वाली ट्रॉलियां और शाहजहांपुर के सिख बाहुल्य और मिनी पंजाब कहे जाने वाले पुवायां क्षेत्र से रोजाना सैकड़ों ट्रॉलियां धान रोजा मंडी आता है, जिससे वहां रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जाम न लगे इसके लिए शाहजहांपुर जिला प्रशासन भी उदासीन रहता है। जिसके कारण नेशनल हाईवे पर देश के पूर्वी क्षेत्र से और उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पूर्वी जिलों से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं, जिससे उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।