फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jail security threatened by construction of 500-bed hospital

Lakhimpur Kheri News: 500 बेड अस्पताल के निर्माण से जेल की सुरक्षा को खतरा

Mon, 30 Jan 2023 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jail security threatened by construction of 500-bed hospital
जिला अस्पताल में कार्यदायी संस्था के लोगों से बात करते जेल अधीक्षक।
जेल अधीक्षक ने मौके पर जाकर जिम्मेदारों से की बात
विज्ञापन

सुरक्षा पुख्ता कर निर्माण कार्य कराने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल परिसर में कार्यदायी संस्था ने पांच सौ बेड का अस्पताल बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जेल की दीवार के पास ही स्ट्रक्चर बनाना शुरू कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने जेल की दीवार के बराबर में अस्थायी निर्माण देखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिम्मेदारों को तलब कर सुरक्षा मानक को ध्यान में रखकर निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि जिला अस्पताल परिसर की दीवार जेल की दीवार से लगी हुई। हालांकि जेल की दीवार की तरफ स्वास्थ्य कर्मियों के एक मंजिला आवास बने थे। इससे न तो जेल की गोपनीयता पर आंच आ रही थी। न ही दीवार की सुरक्षा पर।
विज्ञापन

मगर, पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का निर्माण शुरू होते ही कार्यदायी संस्था ने जेल की दीवार के पास में ही स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया, जो अस्थायी है। मगर, जेल के सुरक्षा मानकों में सेंध लगने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि जेल की दीवार के पास में ही अस्पताल परिसर की दीवार है। मगर, इसके निकट हो रहे निर्माण कार्य से सदियों पुरानी दीवार के गिरने की आशंका है। वहीं कुछ दूरी पर दीवार के पास ही टिन की गुमटी बनाई गई है। जेल की दीवार के बराबर स्ट्रक्चर खड़ा होने और गुमटी बनी होने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार केे जेल अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और नाराजगी जताकर प्रोजेक्ट मैनेजर को तलब कर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर निर्माण कराने के निर्देश दिए। इससे वहां पर काम कर रहे लोग सकते में आ गए।

जिला अस्पताल परिसर में जेल की दीवार के बराबर स्ट्रक्चर खड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर जाकर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलवाकर सुरक्षा गार्ड तैनात करते हुए निर्माण कराने के लिए कहा गया है।
- विपिन कुमार मिश्रा, अधीक्षक, जिला कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed