{"_id":"64eb9b4a463d186c130a6494","slug":"jail-for-the-accused-in-the-rape-abortion-case-of-a-teenager-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-4577-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशोरी से दुष्कर्म-गर्भपात के मामले में आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशोरी से दुष्कर्म-गर्भपात के मामले में आरोपी को जेल
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव में पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि छोटी बहन ने उससे बताया था कि गांव के रहने वाला आलोक ने करीब सात माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गईं। इसका पता चला तो आरोपी आलोक और उसका भाई पीड़ित को 17 अगस्त को रात गाड़ी से अपने साथ ले गए और किशोरी का गर्भपात कर दिया था। अगले दिन घर के बाहर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा था।
थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने बताया कि इस मामले में वांछित आलोक मिश्रा निवासी दानपुर को भीखमपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष भेजा गया है। संवाद