फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jai Singh molded in the climate of Dudhwa, now preparing for training

दुधवा की आबोहवा में ढला जय सिंह, अब प्रशिक्षण की तैयारी

Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jai Singh molded in the climate of Dudhwa, now preparing for training
दुधवा में घूमता हाथी जय सिंह।
चंबल के डाकुओं के साथ रहने वाला बिगड़ैल जयसिंह अब वन अपराध रोकने में करेगा मदद
विज्ञापन

आइसोलेशन की अवधि पूरी होने के बाद दुधवा के जंगल से परिचित कराने की प्रक्रिया शुरू
लखीमपुर खीरी। चंबल के कुख्यात डाकू ददुआ का प्रिय हाथी जय सिंह जो बीहड़ों में रहने का अभ्यस्त था अब दुधवा की आबोहवा में पूरी तरह ढल गया है। अपनी दो माह की आइसोलेशन अवधि पूरी करने के बाद उसे दुधवा के जंगल से परिचित कराने के लिए भ्रमण कराना शुरू किया गया है। हाल में हुई मेडिकल जांच में जय सिंह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। बिगड़ैल हाथी के रूप में पहचान रखने वाले हाथी को अब पेट्रोलिंग के लिए तैयार किया जा रहा है।
नर हाथी जय सिंह को चित्रकूट से रेस्क्यू कर दुधवा लाया गया था। पहले यह कुख्यात डकैत ददुआ की सेवा में था। बाद में यह ददुआ के विधायक भाई के स्वामित्व में आया। इस हाथी का पंजीकरण नहीं था, इसलिए इसे जब्त कर दुधवा टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। 18 अक्टूबर 2021 को जय सिंह दुधवा लाया गया था। इसे दो माह के लिए गुलरा वन चौकी में आइसोलेशन में रखा गया। आइसोलेशन की अवधि पूरे होने के बाद इसकी संपूर्ण मेडिकल जांच की गई, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। इन दो महीनों में इसके स्वभाव में भी काफी बदलाव आया है। अब यह बिगड़ैल हाथी पहले से अधिक सहनशील हो गया है और महावत को पूरी तरह सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

अब जय सिंह को दुधवा के जंगल से परिचित कराने के लिए जंगल का भ्रमण शुरू कराया गया है। अभी इस हाथी को जंगल भ्रमण के साथ चारा लाने का काम भी लिया जा रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर का कहना है कि नर हाथी जय सिंह मेडिकल जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। इसके स्वभाव में भी आशानुरूप बदलाव आया है। अब इसे पेट्रोलिंग के लिए प्रशिक्षित करने की तैयारी की जा रही है। अपराधियों के साथ रहने वाला यह हाथी अब वन अपराध रोकेने में अपना योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट से रेस्क्यू कर द़ुधवा टाइगर रिजर्व लाए गए नर हाथी जय सिंह ने अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। अब इसे जंगल पेट्रोलिंग के लिए प्रशिक्षित करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण में जय सिंह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। अब इसे काम पर लगाने के लिए तैयार किया जाएगा।
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed