{"_id":"66f854b4e8f6e77fec091d44","slug":"its-a-matter-of-the-heart-take-special-care-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130042-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल का मामला है... खास ख्याल रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल का मामला है... खास ख्याल रखें
विज्ञापन
मरीज की ओपीडी करते डॉ. रोहित पाठक। फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। दिल का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बदली दिनचर्या, खानपान और जीवनशैली में बदलाव से ह्रदयाघात के मामले तेजी से बढ़े हैं। किशोर और युवाओं को भी ह्रदयाघात की समस्या हो रही है। कई मामले भी सामने आए हैं।
जिले में लंबे समय से जिला अस्पताल और किसी भी सीएचसी में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं है। ह्रदयाघात के मामले बढ़े हैं। चिकित्सक की तैनाती को लेकर कई लोगों ने पत्राचार भी किया है। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाई है, लेकिन समस्या जस की तस है।
जिले में चिकित्सक नहीं है और मामले बढ़ रहे हैं। डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर रोहित पाठक ने ह्रदय रोगियों के इलाज के लिए एक वर्ष का डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी किया है। ह्रदय से संबंधित मरीजों का इलाज वही कर रहे हैं। पहले की अपेक्षा अब काफी राहत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
प्रतिदिन 45 मिनट टहलें, खानपान में सावधानी बरतें
जिला अस्पताल के डॉक्टर रोहित पाठक ने बताया कि ह्रदय संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण तनाव है। दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव भी इसकी वजह है। बताया कि ह्रदय का खास ख्याल रखने की जरूरत है। प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट जरूर टहलें। तनाव कम लें। नमक का प्रयोग कम करें। धूम्रपान और अल्कोहल के सेवन से बचें। तनाव प्रबंधन सबसे अहम है।
-- -- -- -- -- --
बुजुर्ग, किशोर और युवा..सभी का दिल दे रहा दगा
केस-एक : 28 अगस्त 2023 को शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी अक्षत तिवारी (32) की ह्रदयाघात से मौत हो गई थी। अक्षत शहर के एक सिनेमा हॉल में गदर-दो फिल्म देखने गया था। सिनेमा हॉल में ही अचानक गिर गया और मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
केस-दो : झांसी में चल रही हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गई अनामिका (13) को चार दिन पहले हार्ट अटैक आया। कोच ने रेलवे की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
केस-तीन: बिजुआ इलाके के गांव डिमरौल निवासी समाजसेवी कपिल शर्मा (42) की अगस्त के दूसरे सप्ताह में ह्रदयाघात से मौत हुई थी। बताया गया कि कपिल खेतों में गए थे। रात में वापस आए तो अचानक से सीने में तेज दर्द उठा। परिजन, उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में कपिल की मौत हो गई।