फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   It was cloudy throughout the day, there was also light drizzle

Lakhimpur Kheri News: दिनभर छाए रहे बादल, हल्की बूंदाबांदी भी हुई

Fri, 28 Feb 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
It was cloudy throughout the day, there was also light drizzle
मौसम का बदला मिजाज, इस तरह शुक्रवार को छाए रहे बादल। संवाद
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को मौसम ने पलटी मारी तो लोगों ने गर्मी से हल्की राहत महसूस की। दिनभर बादल छाए रहे। जिले में कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादलों व पूरा दिन चली हवा से मौसम पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ ठंडा रहा। शाम होते-होते लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई। पारा गिरने के साथ ही कई जगहों पर छिटपुट बारिश हुई। आसमान में पूरा दिन बादल मंडराते रहे। पूरा दिन चली हवाओं ने लोगों को पिछले दिनों पड़ रही तेज धूप से आराम दिलाया। शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने एक बार फिर सर्दी लौटने का एहसास कराया। बाइक से गुजरने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार के जैसे ही शनिवार के लिए भी गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है, जिसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौलानी : तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

मैलानी। बृहस्पतिवार को दिनभर बदली छाई रहने के बाद शुक्रवार को यहां मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी और दो बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जोकि लगभग आधे घंटे तक होती रही। तेज हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी होने से पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही गर्मी में कमी आ गई। संवाद


बादल छाने से किसान चिंता में

मोहम्मदी। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे तिलहनी फसलों की खेती करने वाले किसान चिंतित रहे। बृहस्पतिवार की रात में हल्की बूंदाबांदी हई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दौड़ गईं हैं। इस समय आलू की खोदाई चल रही है। खेतों में सरसों की फसल पकने वाली है। बारिश को लेकर किसान चिंतित रहे। संवाद


ओले गिरने और तेज हवा से फसलों को होगा नुकसान
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मो. सुहेल का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी के बजाय अगर तेज बारिश होती है या फिर ओले गिरते हैं तो गेहूं के साथ ही सरसों की फसल को नुकसान होगा। बागवानी की फसलें भी प्रभावित होंगी। आम में बौर आ चुका है, जिसके गिरने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed