{"_id":"6aa05297ea9eaab1060d364e","slug":"it-rained-for-an-hour-and-a-half-and-the-city-remained-submerged-in-water-for-a-long-time-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-184436-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश डेढ़ घंटे की, शहर काफी देर तक रहा पानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश डेढ़ घंटे की, शहर काफी देर तक रहा पानी में
Tue, 08 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
जलभराव के बीच निकलते स्कूली बच्चे व राहगीर। संवाद
लखीमपुर खीरी। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश के बाद शहर काफी देर तक पानी में डूबा रहा। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। नगर पालिका परिसर भी जलमग्न नजर आया।
जिले में बीते 24 घंटे के दौरान औसत 27.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से तापमान में भी करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बारिश से क्षय रोग अस्पताल, विकास भवन, नई बस्ती, गंगोत्री नगर, शिव कॉलोनी, काशीनगर, हाथीपुर, संकटा देवी और खपरैल बाजार में घुटनों तक पानी भर गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में करीब चार डिग्री लुढ़ककर 28.6 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सदर में पांच एमएम, निघासन में 15.4 एमएम और मोहम्मदी में सबसे अधिक 90 एमएम बारिश हुई। जिले में औसत वर्षा 27.6 एमएम रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
मैगलगंज की मुख्य सड़क बनी तालाब
मैगलगंज। कस्बे की मुख्य सड़क पर जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। पानी, गंदगी और कीचड़ के बीच मच्छरों समेत तरह-तरह के गंदे कीड़ों ने बसेरा बना लिया है। इससे आसपास के लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो सड़क आवागमन के साथ बीमारियों का भी ठिकाना बन सकती है। संवाद