{"_id":"698383fad3aacbc8a7025ae0","slug":"it-is-important-to-recognize-the-early-symptoms-of-cancer-dr-bharat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167505-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना है जरूरी : डॉ. भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना है जरूरी : डॉ. भारत
Wed, 04 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के अधीक्षक डॉ. भारत सिंह ने की।
डॉ. भारत सिंह ने कहा कि कैंसर घातक बीमारी जरूर है लेकिन शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इसका सफल इलाज संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डरने के बजाय समय पर जांच कराएं।
गोष्ठी में चिकित्सकों ने बताया कि तंबाकू, गुटखा, खैनी, पान मसाला, धूम्रपान और शराब का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है। मुख, स्तन और गर्भाशय कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी देते हुए शरीर में गांठ, लंबे समय तक न भरने वाले घाव या असामान्य रक्तस्राव होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. मोहित तिवारी, डॉ. सुभाष राना, डॉ. सरताज, डॉ. अजीत सिंह, पंकज, आसिफ सहित स्वास्थ्य कर्मी और नागरिक मौजूद रहे। संवाद