फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Isolator burnt in rain, six hours power failure

Lakhimpur Kheri News: बारिश में जला आइसोलेटर, छह घंटे बिजली गुल

Wed, 12 Jul 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Isolator burnt in rain, six hours power failure
पंचर इंसुलेटर को ठीक करते बिजली कर्मी
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को हुई बरसात लोगों के लिए मुसीबत बन गई। बारिश के चलते शहर के साथ तमाम कस्बों और गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह शुरू हुई बरसात से शहर के फीडर नंबर एक की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे गांधी विद्यालय चौराहे के निकट आइसोलटर जल गया। देवकली रोड पर तकनीकी खराबी आने से आसपास के कई गांवों की बिजली गुल गई। बारिश बंद होने के बाद विभागीय लोगों ने लाइन दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में जब बिजली चमकती है तो आइसोलेटर जल जाते हैं। मंगलवार को भी इसी वजह से गांधी विद्यालय चौराहे के पास लगा आइसोलटर जल गया। इससे फीडर नंबर एक से जुड़े करीब दस मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सुबह दस बजे बंद हो गई। बारिश बंद होेने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुरुस्त न हुई आपूर्ति तो होगा घेराव

गोला गोकर्णनाथ। सावन माह में छोटीकाशी में बिजली कटौती से वकीलों में नाराजगी है। वकीलों ने बताया कि तहसील परिसर में लगा ट्रांसफार्मर कई बार जल चुका है। आए दिन बिजली प्रभावित रहती है। सोमवार को तहसील का ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन मंगलवार को फिर से खराबी आने से वकील आक्रोशित हो गए। अधिवक्ता नीरज सिंह, मनोज खन्ना, कपिल द्विवेदी, रचित पाठक ने कहा कि यदि आपूर्ति में सुधार न हुआ तो हाइडिल का घेराव किया जाएगा। हालांकि मंगलवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया।
ममरी में दस घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
ममरी/मोहम्मदी। बिजली की अंधाधुंध कटौती से गोला और हैदराबाद फीडर लाइन से जुड़े उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। सप्लाई 10 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के वक्त बिजली अक्सर नदारद रहती है। जिससे गांव में अंधेरा पसरा रहता है। कभी कभार तो बिजली सप्लाई रातभर गुल रहती है। यह समस्या महीनों से है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। उधर, मोहम्मदी में आए दिन फाल्ट बताकर बिजली कट कर दी जाती है। सोमवार रात भर बिजली न आने से लोग परेशान रहे। जेई एके दीक्षित ने बताया कि ओवरलोडिंग की समस्या होने से बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। संवाद


संसारपुर में 24 घंटे से ठप है आपूर्ति

संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत संसारपुर में सोमवार तड़के तीन बजे ट्रांसफार्मर पर लगी विद्युत केबिल स्पार्किंग होने की वजह से जल गई। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जो मंगलवार दोपहर बाद भी बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में ग्रामीण उमस भरी गर्मी में से परेशान होते रहे। ग्रामीण विनोद गुप्ता, किशोर गुप्ता, राकेश जायसवाल, मुकर्रब अली, नदीम, संजीव कन्नौजिया आदि ने बताया कि उन्होंने विद्युत उपकेंद्र बांकेगंज के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार सूचना दी परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया फॉल्ट की जानकारी मिली है, कंडक्टर खराब हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed