फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Islamic flag was put up in government school by removing tricolor, case filed against seven accused

Lakhimpur Kheri: सरकारी स्कूल में तिरंगा हटाकर इस्लामिक झंडा लगाया, सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Sep 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में अराजकतत्वों ने सरकारी स्कूल पर लगा तिरंगा हटाकर इस्लामिक झंडा लगा दिया। एक व्यक्ति ने फोटो खींचकर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Islamic flag was put up in government school by removing tricolor, case filed against seven accused
स्कूल पर लगा झंडा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव लखहा अलीगंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर तिरंगा हटाकर इस्लामिक झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।मामले के तूल पकड़ने पर प्रशासन भी जांच में जुट गया है।

विज्ञापन


लखहा-अलीगंज गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर रविवार दोपहर गांव के ही कुछ युवक चढ़ गए। आरोप है कि उन लोगों ने वहां से तिरंगा निकालकर इस्लामिक झंडा लगा दिया गया। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी।
विज्ञापन


सात आरोपियों पर रिपोर्ट 
बताते हैं कि गांव के ही संजय त्रिवेदी ने वीडियो बनाकर फूलबेहड़ थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सद्दाम, बसरु, अनन्ने और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच से ही पता चलेगा कि झंडा कहां से आया और किस उद्देश्य से लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Weather News: बरेली में सितंबर के पहले दिन 125 मिमी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; कल भी बंद रहेंगे स्कूल


बिजुआ के बीईओ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कुछ लड़कों ने तिरंगा झंडा निकालकर उसी स्थान पर इस्लामिक झंडा लगा दिया था। मुझे भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी। एसएचओ फूलबेहड़ से मेरी बात हुई है। तहरीर दे दी गई है।

एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी स्कूल में इस्लामिक झंडा लगाए जाने की सूचना मिली है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed