फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Is this the second tiger? Forest department busy in identifying it.

Lakhimpur Kheri News: कहीं यह दूसरा बाघ तो नहीं... पहचान में जुटा वन विभाग

Thu, 12 Sep 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Is this the second tiger? Forest department busy in identifying it.

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाने के गांव मूड़ा अस्सी निवासी युवक पर बाघ के हमले से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इमलिया निवासी अमरेश की जान लेने वाले बाघ ने ही जाकिर को मारा, या फिर किसी दूसरे बाघ ने हमला किया है। बाघ की पहचान के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। गांव और गन्ने के खेत के आसपास कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।

27 अगस्त को बाघ ने हैदराबाद थाना के गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार पर हमला कर मार डाला था। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जामकर विरोध-प्रदर्शन किया था। बाघ की निगरानी के लिए वन विभाग ने 24 कैमरे लगाए। गन्ने के खेत के पास चार पिंजरे लगाए गए। अनुमति मिलने पर बाघ को बेहोश करने वाली डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई। तमाम कवायद के बाद भी बाघ पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

बुधवार को बाघ ने मूड़ा अस्सी गांव निवासी जाकिर को हमला कर मार डाला। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गोला-सिकंदरा बाद मार्ग जाम कर दिया। मूड़ा अस्सी गांव की इमलिया से दूरी करीब पांच किलोमीटर है। दूसरा बाघ होने की चर्चाएं भी हो रही हैं। लोगों का कहना है कि गन्ने के खेत में दूसरा बाघ भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि जंगल से निकलकर सात से आठ बाघ आबादी में ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो मिले तो बाघ का पता चले : डीएफओ
हमला करने वाला बाघ एक ही है या कोई और इस बारे में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि निगरानी की जा रही है। कैमरे लगाए जा रहे हैं। बाघ की फोटो दिखे तो पहचान हो। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed