{"_id":"66c6400b5424ee2955086979","slug":"irregularities-in-construction-work-je-rebuked-the-contractor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127442-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निर्माण कार्य में अनियमितता, जेई ने ठेकेदार को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निर्माण कार्य में अनियमितता, जेई ने ठेकेदार को फटकारा
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कस्बे के अटलनगर में निर्माणाधीन कल्याण मंडप में खराब निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने पर बुधवार को जेई राघवेंद्र वर्मा भड़क गए। उन्होंने ठेकेदार को फटकार कर मौरंग वापस कराने की बात कही।
अटल नगर में सीएनडीएस की ओर से साढ़े तीन करोड़ की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। सभासद गायत्री देवी और विनोद वर्मा आदि ने बताया कि निर्माण सामग्री के साथ मिट्टी मिली मौरंग आ गई थी। मौरंग में पानी मिलाने पर उसमें आधी मिट्टी निकली। विरोध के बावजूद निर्माणधीन मंडप की दीवारें में खराब मौरंग से बना दी गईं। जेई राघवेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में दीवार खराब मौरंग से बनाने और छत के मानकानुसार नहीं बनने पर जेई ने ठेकेदार को मानक के अनुसार कार्य कराने की बात कही। अब मामले की जांच खुद एसडीएम करेंगे। संवाद