{"_id":"66394b32f276287ebc0031c4","slug":"invitation-will-reach-every-home-please-come-to-vote-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-119406-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर-घर पहुंचेगा निमंत्रण... वोट डालने जरूर आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर-घर पहुंचेगा निमंत्रण... वोट डालने जरूर आएं
विज्ञापन
शहीद पार्क में मॉर्निंग वार्कस को मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए- स्रोत आयोजन
लखीमपुर खीरी। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, मतदाता जागरूकता अभियान परवान चढ़ने लगा है। खीरी और धौरहरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मई को मतदान होना है। मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से घर-घर मतदाता निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।
सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इलेक्शन आईकॉन शिक्षक एसपी सिंह को बड़ी संख्या में निमंत्रण पत्र सौंपे। डीएम ने मतदाता जागरूकता पोस्टर की न केवल लाइन लांचिंग की, बल्कि इसे अपने दफ्तर की दीवार पर चस्पा कराया।
डीएम ने जनपद वासियों से 13 मई को अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि इस पर्व पर जनपद वासियों व विशेषकर युवा मतदाताओं का बढ़-चढ़कर अपनी मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदार बांटेंगे निमंत्रण
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह से अब तक निमंत्रण पत्र वितरण की प्रगति जानी। उन्होंने कोटेदारों के जरिये गांव के गली-मोहल्लों में एक-एक घर तक निमंत्रण कार्ड भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस रणनीति से घर-घर पहुंचेगा निमंत्रण पत्र
डीएम ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के जरिये निमंत्रण पत्र उनके घरों को भिजवाए जा रहे है। शासकीय चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को ओपीडी के पर्चे के साथ निमंत्रणपत्र का वितरण किया जाएगा। नगर निकायों के सेवित क्षेत्र में आने वाले घरों, बैंकों के अपने काउंटर्स के माध्यम से मतदाता निमंत्रण पत्र का वितरण किया जाएगा।