{"_id":"64ac5154b61b06ca77085db4","slug":"investigation-of-b-pharma-colleges-completed-team-submitted-report-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-1130-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बी फार्मा कॉलेजों की जांच पूरी, टीम ने सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बी फार्मा कॉलेजों की जांच पूरी, टीम ने सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर जिले के बी फार्मा कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कराया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने एसडीएम के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थीं। टीम की ओर से मिली जांच रिपोर्ट राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य ने डीएम को भेज दी हैं। बताते हैं कि अनियमितता की पुष्टि होने पर इन पर गाज गिरना तय है।
शासन ने शैक्षिक सत्र 2022-23 से पहले संचालित बी फार्मा कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। शिकायत थी कि यह कॉलेज मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। इसलिए इनका भौतिक सत्यापन करने के लिए जिला प्रशासन ने हर कॉलेज के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट तीन दिन में राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज के प्रधानाचार्य को सौंपने के निर्देश दिए थे।
डीएम ने पसगवां स्थित बी फार्मा कॉलेज के लिए एसडीएम मोहम्मदी को अध्यक्ष पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एवं डीआईओएस को सदस्य नामित किया था। धौरहरा स्थित कॉलेज के लिए एसडीएम धौरहरा को अध्यक्ष एवं पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य व बीएसए को सदस्य बनाया था। ढ़कवा स्थित कॉलेज के लिए एसडीएम सदर को अध्यक्ष व पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एवं बीएसए को सदस्य नामित किया था। इसी तरह वनबीट कॉलेज के लिए एसडीएम पलिया को अध्यक्ष और पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एवं डीआईओएस का सदस्य नामित किया था।
विज्ञापन
जिले में संचालित बी फार्मा कॉलेज
1. गजराज सिंह यादव करन पाल सिंह यादव कॉलेज आॅफ फार्मेसी, पसगवां
2. चौधरी इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मास्यूटिकल साइंस, शेरपुर धौरहरा
3. सृजन इंस्टीयूट आॅफ फार्मेसी ढ़कवा लखीमुपर
4. वनबीट कॉलेज आॅफ मेडिकल सांइसेज संतगढ़ नगर भीरा
इन बिंदुओं पर हुई जांच
1. भूमि संबंधी विवरण एवं मालिकाना हक
2. भवन की उपलब्धता, बिल्डिंग प्लान, भूकंप रोधी
3. कक्षों की संख्या, कैंपस की क्षमता
4. संचालित पाठ्यक्रम
5. यातायात सुविधा, बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी
6. विद्युत एवं पेयजल की सुविधा, शौचालय, रैंप आदि
जिले में संचालित चारों बी फार्मा कॉलेजों की जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेज दी गई है।
- पद्मेश पंकज, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लखीमपुर