फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   International Yoga Day: Virtually practiced yoga in the district

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जिले में वर्चुअल कराया गया योगाभ्यास

Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: Virtually practiced yoga in the district
डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने घर पर किया योग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को जिले भर में मनाया गया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रशिक्षकों ने वर्चुअल योगासन कराया। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ डीएम ने किया। इसके बाद सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुना।
डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग निरोगी बनाने के साथ शतायु होने का मार्ग प्रशस्त करता है। योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व व प्रकृति के बीच एकत्व खोजने का माध्यम हैै।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डीके द्विवेदी ने कहा कि योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। इसका महत्व पीएम मोदी ने समझा और समाज को पूर्ण स्वस्थ्य रखने के लिए योग को मानव जीवन से जोड़ने का काम किया। उन्हीं की वजह से आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ सभागार में योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, अमित कुमार एवं योग सहायक सीमा देवी ने वर्चुअल योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में एसपी विजय दुल, सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह सहित डॉ. हरवंश, डॉ. मुनींद्र प्रताप जुड़े।
आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में योग दिवस मना। संचालन दर्शन शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. क्षमा तिवारी ने किया। ऑनलाइन योगासन में शिक्षिकाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलेंटियर्स, रेंजर्स एवं छात्राएं जुड़ीं। उधर, सामाजिक संगठनों के साथ वाईडी कॉलेज, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से योग किया।
मोहम्मदी। भाजपा कार्यालय पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। इस मौके पर योग गुरु महेश श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता रवि शुक्ला, चंद्र मोहन अग्निहोत्री, संजय सिंह, नीरज रस्तोगी, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।
गोला के नीलकंठ मैदान में हुआ कार्यक्रम
गोला गोकर्णनाथ। नीलकंठ मैदान में शिव शक्ति सर्वांगीण योगपीठ और भारत विकास परिषद के संयोजन में क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डीके द्विवेदी के दिशा निर्देशन में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र वर्मा, डॉ. डालचंद, योग प्रशिक्षक शशीकांत दीक्षित, प्रदीप भट्ट, योग सहायिका रुचि शुक्ला ने योगाभ्यास कराया। सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा के योग शिविर में योग प्रशिक्षक ब्रजकिशोर शुक्ल ने जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विजय महेश्वरी, सुधीर अवस्थी, विनोद वर्मा, शत्रुघन मिश्रा सहित विद्यालय स्टाफ को योगाभ्यास कराया। कृषक समाज इंटर कॉलेज के स्टाफ में प्रधानाचार्य डॉ. लखपत राम वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, सुमन कनौजिया, राजेश राज, संजय कुमार आदि ने अपने घरों पर योगाभ्यास कर वीडियो शासन की वेबसाइट पर अपलोड किया।
धौरहरा कोतवाली में भी हुआ आयोजन
धौरहरा। कोतवाली धौरहरा प्रांगण में कोतवाल विद्या सागर पाल के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने योग किया। कस्बा इंचार्ज राजेश यादव ने सभी कर्मियों को योग कराया। ईसानगर थाने में प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने समस्त पुलिस कर्मियों को योग कराया। संवाद
मैलानी में रेलकर्मियों ने किया योग
मैलानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे कर्मियों ने संयुक्त रूप से रनिंग रूम प्रांगण में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में आरपीएफ एसआई राम नरेश, घनश्याम प्रसाद, हिम्मत सिंह, जीआरपी चौकी प्रभारी संजय कुमार, कैरिज एंड वैगन डिपो प्रभारी यशपाल सिंह राना, लोको इंस्पेक्टर अजय कुमार आदि शामिल हुए। संवाद

योग दिवस पर जगह-जगह लगे शिविर
पलियाकलां। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब की तरफ से एक पैलेस में योग शिविर लगाया गया, जिसमें योग गुरु सुभाष ने योगासन कराया। उधर, चंदनचौकी के प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर में योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने कई आसन मौजूद लोगों को कराए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेव श्रीवास्तव, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी समेत विद्यालय स्टाफ, एसएसबी जवान व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed