फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   International Yoga Day today

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज

Sat, 20 Jun 2015 10:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day today
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को है। शनिवार को विभिन्न संगठनों ने सफलता के लिए जनसंपर्क किया और रैलियां निकालीं। इन संगठनों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा योग शिविर में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि 21 जून को सुबह 6.30 बजे विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर होने वाले योग शिविर में अधिक से अधिक लोगाें की भागीदारी के लिए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया। डोर-टू डोर संपर्क करने वाले नेताओं में जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अनूप शुक्ला, अरविंद गुप्ता, आशू मिश्रा, बजरंग शर्मा, कुमुदेश शंकर मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा,दीपक पुरी, अजय टंडन, जगदीश शर्मा, विनोद शुक्ला,अजय सिंह, जगदीश साहनी, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक विभाग प्रमुख आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इसके बाद इन कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से योग शिविर में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुबह लगभग 7.30 बजे मोटर साइकिल  और साइकिल रैली निकाली। इन कार्यकर्ताओं ने सभी से योग शिविर में पहुंचने का आह्वान किया। इनके अलावा भारत विकास परिषद, भारतीय योग संस्थान और अखिल विश्व गायत्री परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने योग शिविर के लिए जन संपर्क किया।
यहां लगेंगे योग शिविर
संगठन का नाम                        स्थान  
अंतराष्ट्रीय योग समिति        विलोबी हाल का मैदान        
पतंजलि योग समिति          विलोबी हाल का मैदान
भारत विकास परिषद         मुड़िया महंत मंदिर
भारतीय योग संस्थान         पुलिस लाइन मैदान
गायत्री परिवार               गायत्री शक्ति पीठ  
इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी योग दिवस कार्यक्रम किया किया जाएगा।
योग दिवस में शामिल हाेंगी भाजपा प्रदेश महामंत्री
21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधू मिश्रा और प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल भी शामिल होंगी।
गोला में ये लगेंगे शिविर
गोला गोकर्णनाथ। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कृषक समाज इंटर कालेज में प्रात: पांच बजे से मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्र ने बताया कि विवेकानंद योग संस्थान के द्वारा लखीमपुर रोड स्थित सहनाई गेस्ट हाउस में 21 जून को प्रात: 5.30 से अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें लोग योग का प्रशिक्षण और योग से होने वाले लाभों की जानकारी लेंगे।
गोला में जन जागरण रैली निकाली
गोला गोकर्णनाथ। 21 जून योग दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम रोशननगर से जन जागरण बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में शामिल लोग योग से संबंधित नारे लगा रहे थे। बाइक रैली रोशननगर से चलकर ग्राम कैमा, कोरैया, बंजारगंज, बुधेलीनानकार, हरगोविंदपुर, बोझबा, वृंदावन, अंबरपुर, दूलीपुर आदि गांव में गई। इन गांवों में लोगों से 21 जून को होने वाले योग दिवस में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। नगर के सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री लालबहादुर सिंह यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को समस्त  अधिवक्ताओं से प्रात: पांच बजे नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में पहुंच कर योग दिवस में भाग लेने की अपील की।

प्रशिक्षु शिक्षकों ने योगाभ्यास किया
मोहम्मदी। योग दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द्र पर प्रशिक्षु शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। योग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त प्रशिक्षु शिक्षिका डॅा.मीतू सिंह ने आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर प्रशिक्षण अधिकारी सुभाष शुक्ला,सुधीर पंाडे, नीतू वढ़ेरा, रजनी श्रीवास्तव, मनीषा शर्मा, मानसी शर्मा, शालिनी सिंह समेत तमाम प्रशिक्षु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed