{"_id":"680bdfbad7674f95870b92b6","slug":"international-art-exhibition-inaugurated-in-chhoti-kashi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144385-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी में हुआ अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी में हुआ अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ‘कला संगम’ का शुभारंभ हुआ।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद परिसर स्थित पुस्तकालय में मुख्य अतिथि खाद एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री सतीश शर्मा , विशिष्ट अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, विश्व हिंदू परिषद के शरद शुक्ला ने फीता काटकर एवं दीप जलाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नहीं आने के कारण उनका शुभकामना पत्र कला अकादमी की सचिव डॉ. स्मिता तिवारी को दिया। उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष, कलाभूषण डॉ. राजेंद्र सिंह पुंढीर ने अतिथियों का माल्यार्पण किया और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
उद्घाटन के मौके पर कलाकारों एवं साहित्यकारों डॉ. कल्पना सारस्वत, डॉ.गीता अग्रवाल, मुरलीधर त्रिपाठी अनजान, डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी और शिप्रा खरे को स्वर्गीय डॉ. अशोक सिंघल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया। सचिव ने बताया, कि अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक जनमानस के लोगों के लिए खुली रहेगी।