{"_id":"601850428ebc3e333a554fb2","slug":"inter-regional-transfer-1162-teachers-teachers-freed-on-first-day-lakhimpur-news-bly435669455","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय स्थानांतरण: पहले दिन 1162 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय स्थानांतरण: पहले दिन 1162 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यमुक्त
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत पहले दिन सोमवार को रिलीविंग (कार्यमुक्त) आदेश लेने के लिए शिक्षक/ शिक्षिकाओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को भी रिलीविंग आदेश बांटे जाएंगे। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि 1162 शिक्षक/शिक्षिकाओं का स्थानांतरण दूसरे जनपदों के लिए हुआ है, जबकि 70 शिक्षक दूसरे जनपदों से खीरी आएंगे।
रमियाबेहड़, ईसानगर, धौरहरा, बिजुआ, नगर क्षेत्र, फूलबेहड़, कुंभी, मोहम्मदी, पसगवां ब्लॉकों के स्कूलों से स्थानांतरित शिक्षक/शिक्षिकाओं को सदर स्कूल निकट कलक्ट्रेट में रिलीविंग आदेश दिए गए। वहीं लखीमपुर, नकहा, बेहजम, बांकेगंज, पलिया, निघासन और मितौली ब्लॉकों के शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में रिलीविंग आदेश दिए गए।
पहले दिन सोमवार को रिलीविंग आदेश लेने के लिए शिक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे दोनों स्थानों पर अफरातफरी रही। रिलीविंग आदेश मिलने के बाद अपने गृह जनपद जाने को लेकर शिक्षिकाएं काफी खुश दिखीं। वहीं कुछ शिक्षिकाओं को रिलीविंग आदेश देने में बीईओ ने आनाकानी की, जिसकी शिकायत लेकर शिक्षिकाएं बीएसए के पास पहुंचीं। बीएसए ने बताया कि स्थानांतरित शिक्षक/शिक्षिका के कार्यमुक्त होने से यदि कोई विद्यालय बंद या एकल हो रहा है तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऐसे विद्यालय का अतिरिक्त चार्ज उसके निकटतम विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया जाएगा। कुछ स्कूलों के बंद होने की स्थिति आने पर दूसरे निकटतम स्कूल के प्रधानाध्यापक को अतिरिक्त चार्ज देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शेष शिक्षक/शिक्षिकाओं को रिलीविंग आदेश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नवनियुक्त शिक्षकों को बीएसए ने बांटे नियुक्ति पत्र
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के बाद सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बीएसए ने बताया कि कुल 1593 शिक्षक/शिक्षिकाओं की नियुक्ति के बाद 26 से 31 जनवरी 2021 तक काउंसलिंग कर विकल्प के आधार पर विद्यालय आवंटित किए गए थे। इसके बाद सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं और संबंधित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद