फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instructors protested against summer camp, submitted memorandum

Lakhimpur Kheri News: समर कैंप का अनुदेशकों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 May 2025 10:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Instructors protested against summer camp, submitted memorandum
डीएम को ज्ञापन सौपने आए माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के पदा​धिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किए जाने हैं। इसका जिम्मा अनुदेशकों को सौंपा गया है। शिक्षकोंं की छुट्टी और अनुदेशकों की समर कैंप में ड्यूटी लगाने को लेकर अनुदेशकों में आक्रोश है। मंगलवार को अनुदेशकों ने डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपकर समर कैंप से ड्यूटी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरज वर्मा ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा। वहीं 21 मई से 15 जून तक समर कैंप होने हैं, इन कैंपों में केवल अनुदेशकों की ही ड्यूटी लगाई गई है। इन दिनों चल रही लू के चलते बच्चों के बीमार होने की प्रबल आशंका है, ऐसे में किसी तरह की कोई अनहोनी पर अनुदेशक की ही जिम्मेदारी बनेगी।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अनुदेशक के कार्यकाल की अवधि हर साल एक मई को समाप्त हो जाती है, जो दोबारा 16 जून से प्रारंभ होती है। ऐसे में समर कैंप अवधि में अनुदेशक कार्मिक नहीं होता है। बावजूद इसके शिक्षकों की ड़्यूटी न लगाकर अनुदेशकों को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इससे अनुदेशकों में आक्रोश है। सात सूत्री मांगों के ज्ञापन में समर कैंप में अनुदेशकों की ड्यूटी न लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed