फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instructions for intensive cobbing to detect illegal logging in the forest

जंगल में अवैध कटान का पता लगाने के लिए सघन कॉबिंग के निर्देश

Sun, 26 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Instructions for intensive cobbing to detect illegal logging in the forest
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में अवैध आरा मशीन पकड़े जाने के बाद अंदेशनगर बीट से सटे मिठना बोझी गांव में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को वन विभाग ने सीज कर कब्जे में लिया है। आरा मशीन के संचालक शकील और अकील निवासी मिठना बोझी भाग गए। मौके से बड़ी मात्रा में चिरान की सागौन की लकड़ी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ खीरी संजय बिस्वाल के निर्देश पर रेंजर गोला बिजेंद्र के नेतृत्व में छापा मारा गया। अनुमान है कि बरामद लकड़ी चोरी कर जंगल से काटे गए पेड़ों की हो सकती है। इस आशंका के चलते डीएफओ ने आसपास के जंगल की सघन कॉबिंग करने के निर्देश दिए हैं। जिससे यह पता लगाया जा सके कि पेड़ कहां से काटे गए हैं। डीएफओ संजय बिस्वाल ने जंगल के आसपास संचालित सभी आरा मशीनों को चेक करने के भी निर्देश दिए हैं, कि वे लाइसेंसशुदा हैं या अवैध रूप से संचालित की जा रहीं हैं। यह भी कहा गया है कि आरा मशीनों पर चिरान के लिए आने वाली लकड़ी के बारे में गहराई से छानबीन की जाए। ताकि जंगल में होने वाले अवैध कटान पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed