फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instructions for FIR against six secretaries for not giving account of expenditure

Lakhimpur Kheri News: खर्च का हिसाब न देने पर छह सचिवों पर एफआईआर के निर्देश

Sun, 19 Apr 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions for FIR against six secretaries for not giving account of expenditure
लखीमपुर खीरी। विकास कार्यों के नाम पर खर्च किए गए लाखों रुपये का लेखा-जोखा ऑडिट में प्रस्तुत न करने के मामले में जनपद के छह सचिवों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ विशाल सिंह ने संबंधित एडीओ पंचायत को कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि सदर ब्लॉक के मरखापुर में वर्ष 2020-21 की 11 लाख से अधिक की ऑडिट आपत्ति लंबित है। यहां के सचिव अजय प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवपुरी, ग्रंट इनायतचीफ, नकारा, कल्लुआमोती और सेनपुर में वर्ष 2021 से 2023 तक करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों के अभिलेख सचिव अमीरचंद राना प्रस्तुत नहीं कर सके। अमीरचंद राना पहले से निलंबित हैं और उनके खिलाफ भी एफआईआर के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया ब्लॉक के बसंतापुर कला में वर्ष 2022-23 में 35.48 लाख रुपये की ऑडिट आपत्ति का निस्तारण न होने पर सचिव अरुण मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुआ, रामपुर और अंजनापुर में वर्ष 2022-23 की 35.44 लाख रुपये की ऑडिट आपत्ति तथा ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लाखुन, मटरिया और जेठरा में 24.12 लाख रुपये की ऑडिट आपत्ति में सचिव नरेंद्र यादव के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। नरेंद्र यादव भी निलंबित चल रहे हैं।

इसी तरह बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिल्लाई में वर्ष 2021-22 के 10.41 लाख रुपये और मितौली ब्लॉक की ककरहा में वर्ष 2020-21 के 6.85 लाख रुपये की ऑडिट आपत्ति के मामले में सचिव अनिल कुमार सिंह और राघवेंद्र के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित सचिवों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed