{"_id":"680a89c28c43855988069065","slug":"instructions-for-construction-of-dam-and-cleaning-of-ghaghi-drain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-144293-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घाघी नाले पर बंधा बनवाने और सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घाघी नाले पर बंधा बनवाने और सफाई के निर्देश
विज्ञापन
निरीक्षण करती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा-संवाद
निघासन। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बृहस्पतिवार को रानीगंज क्षेत्र में शारदा घाघी नाले का निरीक्षण करने पहुंची। डीएम ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले घाघी नाले की सफाई व चौड़ीकरण की प्रक्रिया के साथ-साथ रपटा पुल को मानसून आने से पहले पूरा कर लिया जाय।
डीएम ने बंधा निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर एक मई से पहले रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून से पहले सफाई व बंधा निर्माण का काम हर हाल में पूरा होना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता राजा राजेश्वर सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश सिंह, सीओ महक शर्मा, कोतवाल महेशचंद, नगर पंचायत अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मौर्य समेत सिंचाई विभाग के अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
पश्चिमी गांवों के ग्रामीणों ने जताया विरोध
बांध निर्माण को लेकर घाघी नाले के पश्चिमी इलाके के गांवों गोविंदपुर, रानीगंज, मदनापुर, दौलतापुर, लालबोझी आदि के निवासियों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बांध निर्माण से पूरब दिशा के गांवों को राहत मिलेगी, जबकि पश्चिम दिशा के गांव जलभराव की समस्या से जूझते रहेंगे। उनका मानना है कि यदि नाले की समयबद्ध सफाई और चौड़ीकरण हो जाए, तो पानी का स्वत: निकास संभव है।