फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instead of pen, now every student will have Aapkar card

Lakhimpur Kheri News: पेन की जगह अब हर विद्यार्थी का बनेगा अपार कार्ड

Tue, 01 Oct 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Instead of pen, now every student will have Aapkar card
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों से लेकर निजी स्कूलों के बच्चों का डाटा सुरक्षित रखने के लिए पीईएन (पेन) नंबर जारी किया जाता है। इसी तर्ज पर अब हर स्कूली बच्चे का अपार कार्ड बनाया जाएगा। आने वाले समय में यह अपार नंबर पेन नंबर का स्थान लेगा। 12 अंकों की अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आधार से लिंक होगी।
विज्ञापन

केन्द्रीय और नवोदय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की तरह अब जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की अपार आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी से स्कूलों के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति व उपलब्धि को ट्रैक किया जा सकेगा। साथ ही डिजिलॉकर की सहायता से सभी एकेडमिक अभिलेख का सत्यापन भी होगा। स्कूल से इतर भी बच्चों का चिह्नीकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छात्र-छात्राओं की शैक्षिक यात्रा तथा उनके अंकपत्र आदि का विवरण स्वतः अपार आईडी में सुरक्षित हो जाएंगे। अपार आईडी यू-डायस पोर्टल के माध्यम से बनाई जाएगी। आईडी बनाए जाने का कार्य विद्यालय स्तर से ही लॉगिन करते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बीएसए, डीआईओएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र जारी किया है। पत्र में यह निर्देश दिए गए हैं कि अपार आईडी के महत्व के बारे में बच्चों के माता-पिता को बताए। स्कूलों, बीआरसी पर होने वाले अभिभावक-अध्यापक बैठक में इसके लाभ बताए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed