{"_id":"6845cf6f73e902ec1e07fad4","slug":"inspire-scholarship-applications-will-be-accepted-from-15-june-to-15-september-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-147698-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 15 जून से 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे इंस्पायर स्कॉलरशिप के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 15 जून से 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे इंस्पायर स्कॉलरशिप के आवेदन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी और सीबीएसई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को अनुसंधान और नवाचार करने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर 80 हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाती है। इसे लेने के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप की परीक्षा पास करनी होती है। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 15 जून से लेकर 15 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके पश्चात परीक्षा होगी।
एक सप्ताह के बाद यानि 15 जून से विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के तहत मिलने वाली 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विज्ञान वर्ग के बच्चों को अनुसंधान और नवाचार करने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत उच्च शिक्षा तक अगर कोई भी छात्र नवाचार जारी रखता है तो उसे करीब 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। साथ ही जैसे-जैसे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, छात्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
बता दें कि योजना में सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। बताया कि इस योजना के लिए ज्यादा से ज्यादा आवेदन हो इसको लेकर विद्यालयों में आइडिया बॉक्स बनाए जाएंगे। इसमें बच्चे अपने नवीन तकनीकी विचारों को डाल सकेंगे। शिक्षकों द्वारा मौलिक विचार विकसित करने के लिए मार्गदर्शन भी किया जाएगा।
इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना से इंजीनियर, मेडिकल, पीजी और रिसर्च करने वाले छात्रों को मौका दिया जाता है। विद्यालयों से पांच सर्वश्रेष्ठ विचारों को शामिल करना होगा। कहा कि अगर बच्चे के विज्ञान मॉडल चयनित होता है तो डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि प्रदान की जाती है।