{"_id":"8586094ad7eea86727159ce5a839701e","slug":"inspector-massacre-cbi-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा हत्याकांड की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा हत्याकांड की सीबीआई जांच हो
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
बरेली में दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच न होने से विहिप कार्यकर्ताओं में रोष है। विहिप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया है कि ग्राम हरदासपुर निवासी श्याम मुरारी मिश्रा के पुत्र मनोज मिश्रा बरेली के थाना फरीदपुर में उप निरीक्षक के रूप में तैनात थे। 09 सितंबर 2015 को गो तस्करों से मुठभेड़ में वे शहीद हो गए थे। इस संबंध में दरोगा के परिवार के लोग सपा नेता आनंद भदौरिया और सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल तथा विधायक उत्कर्ष वर्मा के साथ चार नवंबर 2015 को उनसे मिले थे।
उस समय मुख्यमंत्री ने परिवार के दो सदस्यों को नौकरी और घटना की सीबीआई जांच तथा आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था लेकिन उसमें कोई प्रगति नहीं हुई। विहिप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के साथ पूर्व में मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र की प्रति भी दी है। विहिप कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दरोगा मनोज मिश्रा की सीबीआई जांच कराई जाए। ज्ञापन भेजने वालों मेें शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा के अलावा आचार्य संजय मिश्र, अनुपम अवस्थी, अनुराग मिश्रा, राहुल तिवारी, किशन वाजपेयी, मनीष मिश्रा, बाबूराम अवस्थी, राहुल तिवारी, मोरध्वज शुक्ला, सुधा शर्मा, मुख्त्यार अली, बृजेश पांडे और अनुज तिवारी सहित तमाम लोग शामिल थे।