फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inspector commits indecency with soldier who came to take leave, video viral

छु्ट्टी लेने आए सिपाही से इंस्पेक्टर ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

Sat, 23 Jan 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inspector commits indecency with soldier who came to take leave, video viral
लखीमपुर खीरी। पुलिसकर्मियों पर आम जनता से दुर्व्यवहार करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इस बीच यूपी 112 पुलिस कार्यालय में तीन दिन का अवकाश मांग रहे सिपाही से इंस्पेक्टर की अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इंस्पेक्टर ने अभद्रता करने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

यूपी 112 में तैनात सिपाही राजकिशोर ने बताया कि उसकी बेटी की तबियत ज्यादा खराब है, इसलिए वह तीन दिन की छुट्टी लेने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित यूपी 112 कार्यालय गया था। उसने प्रभारी निरीक्षक मुसाफिर प्रसाद को अवकाश प्रार्थना पत्र देकर तीन दिन की छुट्टी मांगी। इस पर प्रभारी निरीक्षक आग बबूला हो गए। गालियां देते हुए कार्यालय से भाग जाने और उच्चाधिकारियों से छुट्टी लेने की बात कही। सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक मुसाफिर प्रसाद ने बताया कि पांच सिपाहियों की ड्यूटी कार्यालय में प्रशिक्षण पर लगी है, जिसमें राजकिशोर भी शामिल है। यह प्रशिक्षण 28 जनवरी को पूरा हो रहा है। सिपाही ने बेटी बीमार होने की बात कही थी। इस पर उसे दो दिन का अवकाश दिया गया है, लेकिन वह तीन दिन का अवकाश मांग रहा था। अभद्रता जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed