{"_id":"b6dd96dcc824cbabca22befea1a8de15","slug":"insist-on-hygiene-and-safety-woman-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता और महिला सुरक्षा पर जोर दें रेलमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता और महिला सुरक्षा पर जोर दें रेलमंत्री
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
25 फरवरी को संसद में पेश होने वाले रेल बजट से जिले के लोगों को इस बार काफी उम्मीदें हैं। ऐशबाग-पीलीभीत रूट पर हो रहे ब्राडगेज के काम को रफ्तार देने के लिए समय-सीमा का निर्धारण करने तथा ट्रेनों में स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए।
लोगों का कहना है कि पहले से ही किराए में इतनी बढ़ोत्तरी कर दी गई है कि यात्री अब और बोझ नहीं बर्दाश्त कर सकते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि जिस देश में बुलेट ट्रेन का सपना देखा जा रहा है, वहां आज भी कई शहर छोटी लाइन की ट्रेनों से जुड़े हुए हैं, ऐसे में चाहिए कि देश के सभी हिस्सों से छोटी लाइन को खत्म कर वहां बड़ी लाइन बनवाई जाए। जिससे छोटे शहरों के लोगों को महानगरों से जोड़ा जा सके और वह भी देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।
स्वच्छता और सुरक्षा हो पहली प्राथमिकता
सरकार ने पहले से ही रेल किराया इतना बढ़ा दिया है कि अब आम आदमी और ज्यादा बोझ नहीं झेल पाएगा। रेल बजट में सरकार को स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर देना चाहिए। सरकार प्रयास करे कि छोटी लाइन को हटाकर बड़ी लाइन का पूरे देश में विस्तार हो। जिससे लोगों को और सुविधा मिल सके। - डॉ. एससी मिश्रा, प्रोफेसर वाईडी कालेज
विज्ञापन
जनरल श्रेणी की बोगियां बढ़ाई जाएं
रेल बजट में ट्रेनों के अंदर यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाए। ट्रेनों में जनरल बोगियों में जगह की कमी के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है, इसलिए जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। ताकि बिना आरक्षण ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्री को भी दिक्कत न हो।
- डॉ. ज्येति पंथ, प्रोफेसर वाईडी कालेज
स्वच्छता, निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाए
ट्रेनों में महिला सुरक्षा और स्वच्छता पर ध्यान दें। किराया पुनरीक्षित कर और सेवाएं बढ़ाई जाएं। शताब्दी जैसी ट्रेनों का खाना भी खराब मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को मिल रही सुविधाएं यथावत रखी जाएं। ट्रेनों के अंदर फर्स्ट ऐड की सुविधा बढ़े और सीट बेल्ट का प्रावधान किया जाए।- डॉ. निरूपमा अशोक, प्राचार्य आर्यकन्या डिग्री कालेज
मैगलगंज में हो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
ऐशबाग-पीलीभीत रूट पर अमान परिवर्तन हो रहा है। इसलिए कार्य पूरा होने तक विकल्प के रूप में उत्तर रेलवे मैगलगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हो। यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार कर उनके अमल पर ध्यान दिया जाए। किराए में बढ़ोत्तरी न हो, जिससे आम आदमी को ट्रेनों में सफर करने के लिए महंगाई का सामना न करना पड़े।
- ओमप्रताप सिंह, एडवोकेट