फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Insects found in dal served in MDM, investigation ordered after video goes viral

Lakhimpur Kheri News: एमडीएम में परोसी दाल में निकले कीड़े, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

Tue, 19 Mar 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Insects found in dal served in MDM, investigation ordered after video goes viral
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसहा भूड़ में मंगलवार को परोसे गए एमडीएम की दाल में कीड़े निकलने की बात सामने आई है। कीड़े होने से बच्चों ने दाल नहीं खाई। कीड़े वाली दाल का वीडियो वायरल होने के बाद मामला अफसरों तक पहुंचा। वीडियो को देखकर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बसहाभूड़ में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के तहत अरहर की दाल परोसी गई। इसमें कीड़े दिखाई दिए। इस पर बच्चों ने प्रधानाध्यापक से शिकायत की। खबर बीएसए के पास पहुंची तो बीएसए ने जांच के आदेश जारी कर दिए। सूचना मिलने के बाद कई बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में स्कूली छात्राएं प्रधानाध्यापक पर गालियां देने का भी आरोप लगा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed