फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   INSAS rifle will join the parade for the first time

पहली बार परेड में शामिल होगी इंसास रायफल

Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
INSAS rifle will join the parade for the first time
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहली बार इंसास और एसएलआर रायफल परेड का हिस्सा बनेगी। पुलिस लाइन में पुलिस की टुकड़ियों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने से यूपी पुलिस की 75 साल तक हमसफर रही थ्री नॉट थ्री (303 बोर) रायफल ने चंबल के डाकुओं और बीहड़ में अपराधियों को लोहा मनवाया था। इस रायफल को पुलिस महकमे से वर्ष 2020 में हटा दिया गया था। लखीमपुर खीरी में इसकी औपचारिक घोषणा तत्कालीन एसपी पूनम ने 26 जनवरी 2020 (गणतंत्र दिवस) को की थी। यह रायफल 26 जनवरी को ही आखिरी बार परेड में जवानों के हाथ में दिखाई पड़ी थी। इसके स्थान पर पुलिस को इंसास रायफल दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड को शानदार बनाने के लिए प्रतिसार निरीक्षक शिव नारायण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परेड में शामिल होने वाली आठ टुकडियों के जांबाज महिला और पुरुष जवान, एनसीसी कैडेट सुबह और शाम परेड मैदान में पसीना बहाकर रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सीतापुर से आएगा पीएसी का बैंड
लखीमपुर खीरी पुलिस के पास अपना बैंड नहीं है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर यह बैंड सीतापुर पीएसी से मंगवाया जाता है। इस बार भी गणतंत्र दिवस की परेड में सीतापुर पीएसी का ही बैंड शामिल होगा। आरआई शिव नारायण ने बताया कि सीतापुर पीएसी से बैंड लाने के लिए वाहन को भेजा गया है। गुरुवार को बैंड आ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed