फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one year old girl got locked in car due to negligence of parents in Lakhimpur kheri

ऐसी लापरवाही न करें: कार में बच्ची को छोड़ चाट खाने गए मां-बाप, लॉक होने से घुटने लगा दम, पुलिस ने बचाई जान

Tue, 31 Jan 2023 11:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2023 11:45 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में मां-बाप की लापरवाही से एक साल की बच्ची की जान पर आफत आ गई। मां-बाप कार में बच्ची को छोड़कर चले गए। चाबी भी कार के अंदर छूट गए। बाद में कार के दरवाजे अपने आप बंद हो गए। 

विज्ञापन
one year old girl got locked in car due to negligence of parents in Lakhimpur kheri
बच्ची का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सोमवार को एक दंपती की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिससे कार में बंद एक वर्षीय मासूम की जान पर आफत बन आई। बच्ची के अंदर से रोने-बिलखने की आवाज सुनकार लोगों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कार का पिछला शीशा तोड़कर बच्ची की जान बचाई। तब तक पास में चाट खा रहे अभिभावक भी आ गए। उन्हें लोगों के सामने काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी दंपती सोमवार की दोपहर अपनी एक वर्षीय बच्ची के साथ बाजार में खरीदारी करने आए थे। दोनों ने कार को कोतवाली गेट के पास खड़ी कर दिया, जबकि मासूम को कार की पिछली सीट पर ही लिटा दिया। इसके बाद कार के दरवाजों को बंद करके दंपती पास में ही चाट खाने चले गए। 
विज्ञापन


लापरवाही की हद यह है कि दंपती ने कार की चाबी भी अंदर ही छोड़ दी, जिससे कुछ मिनट बाद कार के दरवाजे अपने आप लॉक हो गए। कुछ देर बाद कार में बंद बच्ची सांस न ले पाने की वजह से रोने बिलखने लगी। बच्ची के बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कार के पास पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

one year old girl got locked in car due to negligence of parents in Lakhimpur kheri
कार का पीछे का शीशा तोड़कर निकाली बच्ची - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने दी पुलिस को सूचना 

कार के अंदर मासूम बच्ची को बंद देखकर लोग हैरान हो गए। उन्होंने पहले आसपास देखा तो जब कोई नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली से सिपाही अरविंद कुमार चंदेल आदि कार के पास पहुंचे। 

पुलिसकर्मियों ने आसपास बच्ची के अभिभावकों को न पाकर तुरंत ही बच्ची को बचाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर कार का पिछला शीशा तोड़कर बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। 

इस दौरान बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका था और उसका चेहरा भी लाल पड़ गया था। लोगों की भीड़ कार के पास देखकर चाट खाने गए दंपती भी मौके पर पहुंच गए। तब उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ। इसके बाद दंपती बच्ची को लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed