फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Innocent children are suffering from tonsils along with pneumonia.

Lakhimpur Kheri News: निमोनिया के साथ टॉन्सिल्स की चपेट में आ रहे मासूम बच्चे

Sat, 13 Jan 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Innocent children are suffering from tonsils along with pneumonia.
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए सीएचसी अरविंद व र्मा- स्रोत स्वा
लखीमपुर खीरी। ठंड का मौसम बच्चों के लिए काफी घातक साबित हो रहा है। अभी तक बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे थे, लेकिन अब टॉन्सिल्स की समस्या भी देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले हर 10वें बच्चे में यह समस्या सामने आई है। एक से पांच साल तक के बच्चे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे बच्चों की लार की ग्रंथियों में सूजन आ जाने से खाने-पीने में कठिनाई के साथ-साथ बुखार और सिर दर्द का भी सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना तीन से चार बच्चे इससे संबंधित दवा लेने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुजाता, रोहिनी, साजिया, यश यादव आदि बच्चे दवा लेने पहुंचे। वहीं, शुक्रवार को अदम्य, चित्रांस, मनु आदि को परिजन टॉन्सिल्स की समस्या पर लेकर आए। जिला अस्पताल के अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ दवा लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


लक्षण
गले में दर्द होने लगता है और खाने-पीने में दिक्कत होती है। लार ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। पीड़ित को बुखार आना, सिर दर्द, आदि प्रमुख लक्षण हैं। बीमारी की जद में आने के बाद पीड़ित को मास्क पहनना चाहिए और हाथ व मुंह की सफाई बार-बार करना चाहिए। इसके अलावा बीमारी के दौरान तरल पदार्थ का अधिक सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



टॉन्सिल्स से पीड़ित बच्चे दवा लेने पहुंच रहे हैं। सामान्य उपचार के बाद एक हफ्ते में आराम मिल जा रहा है। ठंड के समय इस तरह की समस्या बढ़ जाती है।
-डॉ. आरए खान, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed