फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Information given half an hour ago... tin shed broken, sand also filled

Lakhimpur Kheri News: आधा घंटे पहले सूचना दी... तोड़ा टिन शेड, बालू भी भरवाई

Sat, 20 Jan 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Information given half an hour ago... tin shed broken, sand also filled
जिला प्रशासन द्वारा ढहाई गई टीन शेड-संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार की दोपहर अचानक नौरंगाबाद चौराहे पहुंचकर पटरी दुकानदारों की दुकानें हटा दीं। टीम सड़क पर कचहरी मस्जिद के पास पड़ी बालू भी भरकर ले गई। दुकानदारों का आरोप है कि अभियान से महज आधा घंटा पहले ही उन्हें इस बात की सूचना दी गई थी। अगर एक दिन पहले सूचना दी जाती तो, दुकानें हटा ली जातीं और नुकसान नहीं होता। फिलहाल प्रशासन के इस अभियान को लेकर दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन

शहर की डीसी रोड पर शुक्रवार को अचानक जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। अचानक आई जेसीबी को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जेसीबी ने कई दुकानों के टिन शेड गिराकर ध्वस्त कर दिए, जबकि खंभों पर लगाए गए बैनर पोस्टर आदि को नगर पालिका की गाड़ी भरकर ले गई। रोड पर छोटी मोटी दुकानें लगाए दुकानदारों ने बताया कि अभियान से आधा घंटा पहले ही कर्मचारियों ने इस बात की सूचना दी थी। हम लोग दुकानें हटा पाते, इससे पहले ही जेसीबी ने दुकानें हटानी शुरू कर दीं। इससे काफी नुकसान हो गया। करीब एक घंटे तक चले अभियान को लेकर दुकानदारों की सांसें थमी रही।
विज्ञापन


उजड़ी दुकान, सड़क से बटोरा सामान
अचानक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर अधिकारियों ने एक मिनट का भी समय नहीं दिया। इसके चलते तमाम दुकानदार खोखे, ठेले आदि भी हटा नहीं पाए। जेसीबी ने सभी दुकानें उजाड़ दी। इससे दुकानदारों का सामान सड़कों पर बिखर गया। दुकानदार घंटों की मशक्कत के बाद सामान घर ले जा पाए।

जिला प्रशासन द्वारा ढहाई गई टीन शेड-संवाद

जिला प्रशासन द्वारा ढहाई गई टीन शेड-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed