फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   India-Nepal will share the list of active criminals

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल साझा करेंगे सक्रिय अपराधियों की सूची

Sun, 07 Apr 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal will share the list of active criminals
लखीमपुर खीरी। लोकसभा निर्वाचन सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से शनिवार को भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक एसएसबी की 39वीं वाहिनी गदनिया पलिया के सभागार में हुई। इसमें दोनों देशों के बीच सूचनाओं का आदन-प्रदान करने के साथ सक्रिय अपराधियों की सूची एक दूसरे को सौंपने की सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में चुनाव के मद्देनजर सीमा पर चौकसी, अपराधियों पर लगाम लगाने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि भारत और नेपाल अपने क्षेत्र में बैरियर बनाकर सीमा पार करने वाले अराजक तत्वों की निगरानी करेंगे। दोनों देश अपने-अपने यहां सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर एक दूसरे को सौंपेंगे। बैठक में वर्चुअली जुड़े आईजी रेंज तरुण गाबा ने नेपाल के अधिकारियों का अभिनंदन किया। दोनों देशों के अफसरों के बीच को-ऑर्डिनेशन और अच्छा करने को कहा।
विज्ञापन

नेपाल के दोनों मुख्य जिलाधिकारियों ने कहा कि भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में नेपाल की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। लखीमपुर खीरी के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जितना सहयोग मिलेगा उतना चुनाव कराने में आसानी होगी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि भारत की ओर से पेट्रोलिंग सतत जारी है। हम नेपाल की ओर से मिलने वाली सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भारतीय अधिकारी रहे मौजूद
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, डीडी दुधवा रंगाराजू, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, अश्वनी सिंह, सीओ यावेद्र यादव, प्रवीण कुमार यादव, डीईओ राजवीर सिंह, कमांडेंट 39 बटालियन राजेश सिंह, कमांडेंट 49 बटालियन शेर सिंह, कमांडेंट थर्ड बटालियन देवआनंद, कमांडेंट 70 बटालियन अतुल करकी मौजूद रहे।


नेपाल के ये अधिकारी रहे मौजूद
मुख्य जिलाधिकारी (सीडीओ) कैलाली धर्मेंद्र कुमार मिश्र, मुख्य जिलाधिकारी (सीडीओ) कंचनपुर गोपाल कुमार अधिकारी, एसपी कैलाली पदम बी बिष्ट, एसपी कंचनपुर चक्र दास जोशी, एसपी (एपीएफ) डाल बहादुर पांडेय, खगेंद्र बहादुर चंद्र, एसीडीओ किरन जोशी, धरमराज जोशी, डीएफओ कैलाली राम चंद्र, डीआरडी नरेश बहादुर, कैलाली कस्टम अधिकारी राजेंद्र कुमार।

फोटो-9- एसएसबी की 39वीं वाहिनी गदनिया पलिया में आयोजित भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे दोनों देशों के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed