{"_id":"7c4bfa1cf12292ed186edd9661d1bcbd","slug":"including-outstanding-new-season-the-payment-instructions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया समेत नए सीजन के भुगतान का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया समेत नए सीजन के भुगतान का निर्देश
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीके सिंह की अध्यक्षता में चीनी मिल के प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य और चालू सीजन में भुगतान न करने वाली ऐरा मिल के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल पिछला बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मिलों के प्रतिनिधियों को चालू सीजन का गन्ना मूल्य भुगतान तेजी से करने को कहा है।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक किसी कारणवश अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीके सिंह की अगुवाई में हुई, जिसमें जिला गन्ना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐरा मिल ने अभी पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान नहीं किया है। शुक्रवार को ऐरा ने पिछले सत्र का 7.12 करोड़ रुपये भुगतान किया है, जबकि 7.02 करोड़ रुपये अभी भी अवशेष हैै। इस पर ऐरा मिल के प्रतिनिधि ने 22 जनवरी 2016 तक पिछला बकाया भुगतान पूरी तरह करने का आश्वासन दिया है, साथ ही नए सीजन का भुगतान करने की बात कही है। डीसीओ ने बताया कि पलिया मिल ने नए सीजन का शुक्रवार से भुगतान करना शुरू कर दिया है, जिसमें किसानों को दो करोड़ रुपये भुगतान किया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सभी मिलों के प्रतिनिधियों को ताकीद करते हुए कहा कि किसानों से उतराई न ली जाए और घटतौली पर पूर्णतया रोक लगाई जाए।