फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including first aid competitions

प्राथमिक चिकित्सा समेत कई प्रतियोगिताएं

Sat, 19 Sep 2015 06:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
Including first aid competitions
भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में नगर क्षेत्र और तहसील स्तर की स्काउट-गाइड रैली का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। रैली का उद्घाटन  प्रधानाचार्य डॉ. आरके जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सभी स्काउट गाइड को खेल की भावना से स्वच्छ मन के साथ  रैली में भाग लेना चाहिए। रैली का संचालन अनिल झा ने किया। बीडी भार्गव ने स्कार्फ पहनाया।
विज्ञापन

रैली में वर्दी निरीक्षण, मार्चपास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, मीनार बनाना, दल अभिलेख, सिगनलिंग, झांकी की प्रतियोगिताएं हुईं। स्काउट गाइड सीनियर में राजकीय इंटर कॉलेज प्रथम, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज द्वितीय और इस्लामियां इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। गाइड में गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, जूनियर वर्ग में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज प्रथम, गाइड में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रथम, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर सीनियर वर्ग स्काउट में किसान इंटर कॉलेज फरधान प्रथम, युवराजदत्त इंटर कॉलेज ओयल द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर तृतीय स्थान पर रहे। गाइड में जिला पंचायत इंटर कॉलेज प्रथम, किसान इंटर कॉलेज फरधान द्वितीय, जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज लगुचा प्रथम रहा। यह सभी टीमें जनपदीय रैली में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गाइड कमिश्नर मिथलेश गुप्ता ने स्काउट गाइड से कहा कि हमें सेवा भाव से काम करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आरके जायसवाल ने कहा कि हमें सबके प्रति प्रेम भाव और अपनी आत्मा को शुद्ध रखना चाहिए।

इस मौके पर बीडी भार्गव, अंकित अग्रवाल, दिलीप पटवा, अनीश कुमार ने सहयोग किया। निर्णायक के रूप में शशि बाला, विमला कश्यप, शोभारानी, विश्वनाथ, पारस नाथ, पंकज पांडेय, सोबरन लाल मिश्र, सुरेंद्र पाल, जगदीश सैनी, शिव शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed