फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the village of Murtiha, passersby were beaten up by shouting 'thief, thief'

Lakhimpur Kheri News: गांव मूर्तिहा में चोर-चोर कहकर राहगीरों के साथ मारपीट

Wed, 18 Feb 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
In the village of Murtiha, passersby were beaten up by shouting 'thief, thief'
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव मूर्तिहा में 15 फरवरी की रात कार सवार राहगीरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चोरी का झूठा आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई और वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर के मोहल्ला बहादुर नगर निवासी शुभम सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब एक बजे अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। गूगल मैप के गलत दिशा-निर्देशन के कारण वे रास्ता भटककर ग्राम मूर्तिहा पहुंच गए। आगे रास्ता न होने पर कार मोड़ने के दौरान पहिया नाली में फंस गया।
विज्ञापन

इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और उन पर 20 बकरे चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर शुभम के साथ मारपीट की गई। सूचना पर उनके मित्र अमन कृष्ण मिश्रा अपने साथी अदीब हुसैन के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन गाड़ी से उतरते ही उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम सोनी ने ग्राम प्रधान सज्जन खां समेत तफसीर, सरताज, मन्ना, सीबान, सवान, हारून, नौशाद, राजू, हाजिल, फैजान, दिलशाद और मोनू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित पक्ष गूगल मैप के कारण रास्ता भटक गया था और इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed