{"_id":"62040a7f77c80c4b941891ca","slug":"in-the-presence-of-observers-and-candidates-lakhimpur-news-bly475002477","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम-वीवीपैट का दूसरा रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम-वीवीपैट का दूसरा रेंडमाइजेशन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक एवं प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंट की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट का दूसरा रेंडमाइजेशन हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी मौजूद लोग सुनिश्चित कर लें कि मतदान के दिन 90 मिनट पूर्व पोलिंग एजेंट मतदेय स्थल पर पहुंच जाएं।
सभी प्रत्याशी बूथ एजेंट को प्रमाण पत्र भी जारी कर दें। मतदान के दिन एजेंट मोबाइल नहीं रख सकेगें। वहीं 50 फ़ीसद मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग होगी। डीएम ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। चुनाव में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। आयोग ने इसके लिए विधानसभावार प्रेक्षकों की तैनाती है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने रेखांकित किया। उन्होंने सभी को आयोग के नियम बताकर उनका पालन करने के निर्देश दिए।
एडीएम संजय कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी ईवीएम ओपी अंजोर, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी महेंद्र सिंह, रिटर्निंग अफसर राजेश कुमार, डॉ. अमरेश कुमार मौर्य, अविनाश चंद्र मौर्य, श्रद्धा सिंह, विधेश, धीरेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विनीत उपाध्याय, निर्वाचन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर अख्तर हुसैन सहित सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि और उनके एजेंट मौजूद रहे।