फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the name of worship, two thugs ran away with gold earrings

Lakhimpur Kheri News: पूजा-पाठ के नाम पर दो ठग सोने के कुंडल लेकर भागे

Mon, 14 Jul 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
In the name of worship, two thugs ran away with gold earrings
फरधान। स्कूटी से आए बाबा के भेष में दो ठग पूजा-पाठ के नाम पर एक महिला के सोने के कुंडल लेकर भाग गए। पीड़िता ने ठगी की शिकायत थाने पर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार की सुबह वह किसी काम से घर के बाहर गए थे। उस समय उनकी मां घर में अकेली थी। उसी समय एक सफेद स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आए। दोनों में एक बुजुर्ग बाबा के भेष में था। वह दोनों घर में घुस आए। मां को पूजा-पाठ कराने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन

पूजा-पाठ कराते समय कान के सोने के कुंडल निकलवाकर जमीन पर रखवा दिए। उसके बाद आंखें बंद करके बैठकर ध्यान लगाने को कहा। ज़ब उसकी मां ने आंखें खोलीं तो वह दोनों गायब थे। जमीन पर रखे कुंडल भी गायब थे। बाहर निकलकर देखने पर स्कूटी भी गायब मिली। तब उनकी मां को ठगी का एहसास हुआ। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। अनुज ने कई लोगों के साथ इधर-उधर खोजबीन की लेकिन वह दोनों व्यक्ति नहीं दिखाई नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed