{"_id":"6a5534ef2d2a8dd47c004f78","slug":"in-the-month-of-sawan-the-innocent-are-calling-but-the-roads-are-scaring-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-179780-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सावन में भोले बुला रहे, रास्ते डरा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सावन में भोले बुला रहे, रास्ते डरा रहे
Tue, 14 Jul 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
तिकुनिया बनवीरपुर मार्ग की दुर्दशा। संवाद
लखीमपुर खीरी। सावन (30 जुलाई से 28 अगस्त तक) में भोले के दर्शन और जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु गोला, टेढ़ेनाथ समेत जिले के प्रमुख शिवालयों की ओर रवाना होंगे, लेकिन उनकी राह आसान नहीं होगी। जिले के कई प्रमुख कांवड़ मार्ग गड्ढों, जलभराव, अधूरे नाला निर्माण और झूलते हाईटेंशन बिजली के तारों से घिरे हैं। ऐसे में समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त न हुईं तो आस्था की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल और हादसों का कारण बन सकती है।
गोला शिव मंदिर तक आसपास के क्षेत्रों के अलावा करीब 200 किलोमीटर दूर से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली और पैदल पहुंचते हैं। मोहम्मदी, पसगवां, तिकुनिया, सिंगाही, पलिया और धौरहरा के मार्गों से भी बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं।
तिकुनिया से बनवीरपुर मार्ग के गड्ढों में पानी भरा है। क्षेत्र निवासी राम प्रताप, नीरज तिवारी, वेद प्रकाश और लालता कश्यप ने बताया कि हर साल बदहाल सड़क के कारण गोला गोकर्णनाथ तक कांवड़ ले जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता आरके नगर ने बताया कि तिकुनिया से डेढ़ किलोमीटर सड़क पहले जिला पंचायत की थी, इसके बाद पीडब्ल्यूडी की है। जिला पंचायत के अवर अभियंता आरसी विश्वकर्मा का कहना है कि सड़क पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित हो चुकी है, इसलिए निर्माण उसी को कराना है।
-- -- -- -- -- -- --
गोला में मंदिर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग भी उखड़े
गोला गोकर्णनाथ में चीनी मिल गेट से रेलवे स्टेशन, मेला मैदान से आंबेडकर तिराहे तथा त्रिलोक गिरि मंदिर से भूतनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग अब भी जर्जर हैं। इन रास्तों से नंगे पैर गुजरने वाले शिवभक्तों को परेशानी हो सकती है।
-- -- -- -- -- -
पसगवां में झाड़ियां हटाने के निर्देश
पसगवां में प्रशासन और पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने शाहजहांपुर-गोला गोकर्णनाथ मार्ग और जंगबहादुरगंज-मोहम्मदी मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीएम और सीओ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि मार्ग ठीक है, फिर भी दोनों सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
सिंगाही में झूलते बिजली के तार भी बढ़ा रहे खतरा
सिंगाही से खैरीगढ़ जाने वाली सड़क पर गड्ढों में जलभराव है। सिंगाही-बेलरायां राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई स्थानों पर सड़क के ऊपर से गुजर रही हैं 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन के झूलते तार भी हादसे की आशंका बढ़ा रहे हैं। शिवभक्त प्रमोद कुमार शुगीव (भेडौरा), अनूदीप (सिंगाही), कपिल शर्मा (शीतलापुर), वीरेंद्र (खैरीगढ़), गौरव पटेल (लालापुर) और कमलेश वर्मा (बिगहा कलां) ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क और बिजली लाइन दोनों खतरा बनी हैं।
मध्यांचल विद्युत वितरण खंड निघासन के अधिशासी अभियंता रविंद्र यादव ने बताया कि जहां सड़क को बिजली लाइन क्रॉस कर रही है, वहां जल्द सुधार कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
कपरहा में अधूरा नाला भी बना जोखिम
केशवापुर क्षेत्र में सीतापुर जिले से आने वाले कांवड़िये गोला-सिकंद्राबाद हाईवे से जड़ौरा-कपरहा मार्ग होकर गुजरते हैं। कपरहा गांव में लोक निर्माण विभाग का नाला निर्माण कई माह से अधूरा पड़ा है। सड़क किनारे खुला नाला कांवड़ यात्रा में बाधा बनने के साथ हादसे का भी खतरा बढ़ा रहा है।